
विवेक शर्मा हमीरपुर :- वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर की एनएसएस की इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन गोद लिए गए(Adopted Village) गांव लदरौर कलां में दो कुओं तथा रास्तों की सफाई की। इस मौके पर झरलोग पंचायत के उप प्रधान श्री अरुण कुमार व अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। इकाई के स्वयंसेवीओं का मार्गदर्शन कर रहे कार्यक्रम अधिकारी जोगिंदर सिंह प्रवक्ता वाणिज्य तथा श्रीमती वंदना पुरी प्रवक्ता गणित ने स्वयंसेवकों के साथ इस पुनीत कार्य को पूरा किया। यह सात दिवसीय विशेष शिविर 1 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ है तथा इस शिविर में 31 लड़कियां तथा 19 लड़के भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान एक विशेष रूप से बनाई हुई दिनचर्या का पालन करते हुए स्वयंसेवी कई प्रकार की गतिविधियां स्वयं करके अपना व्यक्तित्व विकास कर रहे हैं तथा स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं।







