
विवेक शर्मा हमीरपुर :- आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू ने अपनी मांगों को लेकर हमीरपुर में प्रदर्शन किया वह मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा उल्लेखनीय है हाल ही में प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों को प्री प्राइमरी नियुक्तियों से बाहर करने का निर्णय लिया है जिसका यूनियन कड़ा विरोध करती है गौरतलब है कि 6 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाने का कार्य वर्तमान में आंगनवाड़ी वर्कर ही कर रही हैं प्री प्राइमरी कक्षाओं और शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनवाड़ी वर्कर्स को ही दिया जाए क्योंकि वह काफी प्रशिक्षित करनी है वह अभी अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसी) का संचालन कर रहे हैं इसलिए प्री प्राइमरी में उनकी नियुक्ति की जाए NTT अध्यापकों की नियुक्ति में आंगनवाड़ी वर्कर्स को 50 परसेंट कोटा दिया जाए आंगनवाड़ी केंद्रों को वेदांता कंपनी के हवाले किया जा रहा है जो कि निजीकरण का ही एक रास्ता है यूनियन इसका विरोध करती है सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार ग्रेच्युटी व अन्य सुविधाएं दी जाए उन्होंने कहा कि 45 व 46 श्रम सम्मेलन की आंगनवाड़ी वर्करों के लिए की गई सिफारिशों को लागू किया जाए जिसके मुताबिक आंगनवाड़ी वर्कर सब हेल्पर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए वह आंगनवाड़ी केंद्रों का निजी करण ना किया जाए आज के प्रदर्शन को आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन के नेता राजकुमारी कौशल्या, बिम्बो, उर्मिला ने भी संबोधित किया सबने एक स्वर में जल्दी से जल्द आंगनवाड़ी वर्कर जब हेल्पर की मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की है आंगनवाड़ी केंद्रों को ही प्री प्राइमरी का दर्जा दिया जाए स्नातक की वरिष्ठता के हिसाब से सुपरवाइजर के पदों को तुरंत भरा जाए केंद्र सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर रोक लगाई जाए हिमाचल प्रदेश में वेदांता वह नंद घर के माध्यम से निजीकरण पर रोक लगाई जाए आंगनवाड़ी कर्मियों को ₹3000 मासिक पेंशन मेडिकल सुविधा छुट्टियों की सुविधा दी जाए आंगनवाड़ी कर्मियों की रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष की जाए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में मसाले व रजिस्टर की सुविधा विभाग द्वारा प्रदान की जाए आज का प्रदर्शन तहसील परिसर से लेकर गांधी चौक सभा में तब्दील हो गया आज के प्रदर्शन में नीलम, उर्मिला, राज, रानी, निशा आदि ने भाग लिया







