
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर /नादौन – डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर जलाड़ी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के मुख्यातिथि संजीव दीक्षित हिमाचली गायक रहे। इसके साथ कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट भुवनेश, शर्मा कालेज सेक्रेटरी पवना शर्मा व कालेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल सहित आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। प्रतियागिता में आए हुए अतिथियों को संस्थान द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डा. ओपी शर्मा सेवानिवृत्त एडीसी, डा. सुनील कौशल, असिस्टेंट प्रोफेसर करतार सिंह, रणजीत सिंह और कविता अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। संजीव दीक्षित ने अपने पहाड़ी गायन द्वारा समां बांधा। इस प्रतिस्पर्धा में पहले दिन शैक्षणिक प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें एक्स्टेम्पोर, प्रश्नोतरी, भाषण व कोलाज मेकिंग करवाई गई। इस प्रतिस्पर्धा में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज नादौन, भगवती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलाड़ी, डीडीएम साई इंस्टीटयूट व डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर के बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नातरी प्रतियोगिता में डीडीएम साईं इंस्टीटयूट (डीएलएड) कल्लर के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अक्षत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल नादौन प्रथम स्थान पर रहा। कोलॉज मेकिंग में अंजना व नमृता डीडीएम साईं इंस्टीटयूट (डीएलएड) कल्लर के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। एैक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में अक्षत सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल नादौन प्रथम स्थान पर रहा। दूसरे दिन के कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सोलो सांग, सोलो डांस, फोक डांस व सकिट प्रतियागिता करवाई गई। सोलो सांग में मुस्कान सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलाड़ी व अरविंद डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर जलाड़ी प्रथम स्थान पर रही। सोलो डांस में निधि डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर जलाड़ी व कंचन डीडीएम साईं इंस्टीटयूट (डीएलएड) कल्लर प्रथम स्थान पर रही। फोक डांस में राजस्थानी नृत्य में डीडीएम साई लॉ कालेज कल्लर जलाड़ी के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। स्क्टि प्रतियोगिता में एलएलबी (डीडीएम साई लॉ कालेज क ल्लर जलाड़ी) के बच्चे प्रथम स्थान पर रहे। अंतमें मुख्यातिथि, एडवोकट भुवनेश शर्मा, सेक्रेटरी पवना शर्मा व कालेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल व कालेज के प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया व आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया।







