पूर्व मुख्यमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर किया शोक व्यक्त

 

विवेक शर्मा हमीरपुर :- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमें इकट्ठे काम करने का अवसर मिला। मुलायम सिंह यादव ने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लंबे सामाजिक जीवन में वह कई पदों पर रहे और उन्होंने देश समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन दुखदायक है इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों और उनके समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

[covid-data]