
विवेक शर्मा हमीरपुर :- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा तकनीकी विश्वविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। क्योंकि 15दिन पहले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के कुलपति को ज्ञापन सौंपा था उसमें कुछ मांगे रखी गई थी विश्वविद्यालय के कुलपति का कहना था कि यह सारी मांगे 6 दिन के अंदर पूरी हो जाएंगी पर हैरानी की बात है उनमें से एक भी मांग पूरी नहीं हुई है।
जिसमे मुख्य मांगे =
भारी भरकम फीस वृद्धि को कम किया जाए।
पूरे campus को WIFI से जोड़ने पर बात की गई।
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
Girls coomon room जल्दी ही बनाया जाए।
यातायात सुविधा जल्दी ही छात्रों को उपलब्ध करवाई जाए।
इकाई अध्यक्ष अक्षय राणा का कहना है।की बच्चे इतनी इतनी दूर से अच्छी केंपस प्लेसमेंट हो जाए तभी तकनीकी विश्वविद्यालय में है एडमिशन लेते है पर हैरानी की बात यह है कि हिमचाल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सेल नाम का एक फटा लगा कर रख दिया है।
और ऐसा एक कोर्स चला है योगा जिसकी per sem 15000 फीस ली जाती है।और 1 साल की 35000 होती हैं।
योगा पुरे विश्व को भारत ने दिया हैं।पर ऐसा कोन सा योगा हैं जो 35000 हजार मैं होता है।और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुछ आला अधिकारी हैं जो बोलते हैं की जिसने पढ़ना हो वो पढ़े जिसको नहीं पढ़ना है वह यहां से जा सकता है ।की फीस तो यहां इतनी रहती है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय एक राजनीति का मुख्य केंद्र बन गया है जहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीति की जाती है जो कुछ मुख्य मांगे होती हैं पानी की व्यवस्था साफ सफाई की व्यवस्था यातायात की सुविधा उन मांगों को भी तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन उपलब्ध नहीं करवाता है।
इसी कारण हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में एडमिशन सीट भी खाली रह जाती है। जिन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन भरने में नाकाम रहता है।।
और ना ही प्रदेश सरकार का हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के उपर ध्यान नहीं है
अगर जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह आंदोलन एक विराट रूप धारण कर लेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी।
इस मौके पर इकाई सचिव साक्षी चंदेल और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे







