15 अक्तूबर को बंद रहेगी बिजली-रमेश चंद

विवेक शर्मा हमीरपुर :- सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल भोटा ई. रमेश चंद ने बताया कि  33/11 केवी सव स्टेशन से निकलने  वाले 11 केवी भोटा- मैड़ व 11 केवी लदरौर- जखयोल फीडरों के अंतर्गत पेड़ों की कटाई व छंटाई के कारण  आने वाले गांवो लदरौर, ख्ुाथड़ी, पटटा, सनेड़, दैण, भौखंर, ऊखली भगेटू, झिरालड़ी, पाहलू, साहरवीं, द्रौंडला, टिक्कर, चमयोग, मैड़, झिंजकरी, अग्घार, रोपड़ी, शुक्कर खड्ड आदि गांवो  में 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

[covid-data]