विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने किए 2.5 करोड़ के सम्पर्क मार्गों के भूमिपूजन

विवेक शर्मा हमीरपुर :- विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने आज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगभग ढाई करोड़ रुपयों के सम्पर्क मार्गों के भूमिपूजन किए। कुल तीन स्थानों पर विभिन्न सम्पर्क मार्गों के भूमिपूजन किए और ग्राम पंचायत अणु के पांच महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपए का जरूरत का सामान वितरित किया।
नरेन्द्र ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की धनेड पंचायत के गाँव बेरी से तलासी तक 87.89 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने सेर बलौणी पंचायत के शिव नगरी से हरिजन बस्ती बलौणी तक 75.58 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भी भूमि पूजन किया।  इसके अलावा उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत सेर बलौणी के किरवीं से दरोढ तक 82.64 लाख रुपयों की लागत से बनने वाले सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन किया।
[covid-data]