भाजपा उसचतुर बहू की तरह जो बने बनाए जाने पर चटनी रख कर कर लेती है कब्जा,कांग्रेस देश की तसल्ली:अनुमा आचार्य

विवेक शर्मा हमीरपुर :- भाजपा उस चतुर बहू की तरह है जो बने बनाए खाने पर चटनी रखकर उसे कब्जा लेती है। कांग्रेस लोगों की तसल्ली है कांग्रेस कमजोर होती है तो देश का ढांचा भी कमजोर होता है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य ( सेवानिवृत्त) ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर बुधवार को यहां बयान दिया है । वीरभूमि कहे जाने वाले हमीरपुर जिला में सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर अग्निपथ भर्ती योजना पर केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने बंद रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को हीरा है। केंद्र सरकार के वन रैंक वन पेंशन के दावे को भी उन्होंने जुमला करार दिया है।


उन्होंने कहा कि इजराइल में 70 लाख की आबादी पर किए गए प्रयोग को डेढ़ अरब की आबादी वाले भारत देश पर लागू करने का निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ भर्ती योजना युवाओं के साथ तो धोखा है ही लेकिन देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ है। केंद्र की भाजपा सरकार लगातार देश की रक्षा के बजट में कटौती कर रही है यही वजह है कि इस तरह की योजनाएं लाई जा रही हैं। 4 साल में एक फौजी कतई तैयार नहीं हो सकता है इस योजना की खामियों को समझना बेहद जरूरी है और यह देश के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तरह ही मध्य प्रदेश में भी डबल इंजन के सरकार का दावा भाजपा की तरफ से किया जाता है लेकिन यह महज एक जुमला ही है। हिमाचल प्रदेश में भी पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस परमार ने विकास की नींव रखी थी और फिर वीरभद्र सिंह ने विकास यात्रा को आगे बढ़ाया। हिमाचल में चुनाव के दौरान शीर्ष नेताओं की रैलियों के सवाल पर आचार्य ने कहा कि जरूरत पड़ी तो कॉन्ग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी हिमाचल में रैली करेंगे।उन्होंने कहा कि सरकार का चुनाव हिमाचल की जनता को करना है और यह हिमाचल की जनता के सरोकार की बात है।

[covid-data]