भाजपा के प्रचार को पंख देने धूमल हेलीकॉप्टर पर

विवेक शर्मा / हमीरपुर :- चुनावी वर्ष में चुनावी वर्ष में आखिरकार भाजपा हाईकमान को यह एहसास हो गया है की प्रेम कुमार धूमल के बिना उनकी नैया हिमाचल प्रदेश में पार नहीं हो सकती। इसीलिए भाजपा हाईकमान ने प्रेम कुमार धूमल को पूरे प्रदेश में प्रचार करने के लिए अब आगे किया है। गौरतलब है कि पिछले उपचुनावों में धूमल के बिना चुनाव प्रचार में उतरी भाजपा करारी हार से सबक लेते  हुए भारतीय जनता पार्टी को धूमल की सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता आन पड़ी है। यही कारण है कि अब भारतीय जनता पार्टी प्रेम कुमार धूमल लोकप्रियता और धरातल पर उनकी मजबूत पकड़ का का लाभ उठाना चाहती हैं ।
सिरमौर के हाटी समुदाय की आभार रैली को संबोधित करने के लिए जब देश के गृहमंत्री अमित शाह आ रहे हैं,  उसी दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रेम कुमार धूमल को हेलीकॉप्टर से उस रैली में बुलाने का निर्णय लिया। गौरतलब यह है कि प्रेम कुमार धूमल नहीं वर्षों पहले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने की मुहिम शुरू की थी यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी प्रेम कुमार धूमल को यहां बुला रही है। भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक सूत्रों की माने तो भाजपा हाईकमान को ये एहसास हो चुका है कि प्रेम कुमार धूमल के बिना सत्ता में वापसी का रास्ता बहुत मुश्किल है यही कारण है कि आने वाले चुनावों में प्रेम कुमार धूमल की भूमिका पूरे प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है।
[covid-data]