
विवेक शर्मा हमीरपुर :- विद्युत उपमंडल न.2 के सहायक अभियंता ई० अश्वनी पूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एच.टी. लाइन के रख रखाव और पेड़ों की कटाई करने हेतु 11 केवी फीडर मट्नसिद्ध हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्र जैसे मट्नसिद्ध बाइपास, लाहार, जसोर, बारल, दुगनेरी, पंजाली, दोसडका, प्रताप गली, अणु कलों, घनाल कलों, हथली डुग्गा, के साथ लगने वाले इलाकों की विद्युत आपूर्ति 16 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोगक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।







