
विवेक शर्मा हमीरपुर :- जिला में 4 लाख सात हजार पांच सौ अठत्तर मतदाता ,2 लाख 439 पुरुष एवं 2 लाख सात हजार एक सौ 39 महिला मतदाता : देवस्वेता बनिक ने कहा कि…
– जिला में कुल 531पोलिंग स्टेशन, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन 11
-जिला की हर विधानसभा में 5 महिला सेवा पोलिंग स्टेशन
उपायुक्त हमीरपुर देवस्वेता बनिक ने हमीरपुर के हमीर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जिला में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर जिला आदर्श आचार संहिता के अनुरूप सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं । उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में जिला में 4 लाख सात हजार पांच सौ अठत्तर कुल मतदाता हैं जिनमें से 2 लाख 439 पुरुष एवं 2 लाख सात हजार एक सौ 39 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं का आंकड़ा पुरुष मतदाताओं से अधिक है । उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 39662 पुरुष एवं 41344 महिलाएं ,सुजानपुर में 35485 पुरुष व 37413 महिलाएं ,हमीरपुर में 37340 पुरुष व 37864 महिलाएं ,बड़सर में 41873 पुरुष व 43584 महिलाएं तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में 46079 पुरुष व 46934 महिला मतदाता हैं ।उपायुक्त देवस्वेता बनिक ने कहा कि जिला में कुल 531 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें भोरंज में 101, सुजानपुर 104, हमीरपुर 94 ,बड़सर 111 ट्ठा नादौन में 121 मतदान केन्द्र शामिल हैं । उन्होंने बताया कि जिला में इन कुल 531 मतदान केंद्रों में से 11मतदान केंद्रों को क्रिटिकल मतदान केन्द्र घोषित किया गया है । उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिला में कुल 8447 कर्मचारी मतदाताओं का आंकड़ा है उपायुक्त टीम श्वेता वनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में इस हर विधानसभा क्षेत्र में बार 5 महिला सेवा पोलिंग स्टेशन साथ ही दो हाईटेक पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं उपायुक्त देवस्मिता बनिक ने कहा कि इन चुनावों को लेकर जिला में 5 ईवीएम स्ट्रांग रूम भी स्थापित किए गए हैं दिन में विधानसभा भोरंज के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज , सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर टिहरा , हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय बॉयज स्कूल हमीरपुर , बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए राजकीय महाविद्यालय बड़सर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र के लिए सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन में स्ट्रोंग रूम स्थापित किए गए हैं । उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में 3 फ्लाईंग स्क्वायड , 1वीडियो विउविंग टीम तथा दो वीडियो सर्विलांस टीमों का गठन भी किया गया है । उपायुक्त देव स्वेता बनिक ने कहा कि इन विधानसभा चुनावों को लेकर 25 अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि , स्क्रुटनी 27 अक्टूबर , नामांकन वापस लेने की तिथि 29 अक्टूबर मतदान की तिथि 12 नवंबर तथा 8 दिसंबर को मतगणना की तिथि निर्धारित की गई है ।







