
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर से जारी प्रेस नोट में भाजपा प्रवक्ता कमल नयन ने कहा कि आज देश के यशस्वी है,इस अवसर पर आज तीन नये नारे एवं एक गीत लांच भी किया गया जो प्रदेश मे भाजपा सरकार का संकल्प रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने” सच्ची सेवा, अच्छा काम फिर से भाजपा मोदी जयराम” का नारा दिया है जो विश्बास जनता ने हमारी सरकार पर किया है और आगे भी करेगी उसको प्रदर्शित करता है। हिमाचल वासियों की सेवा करने का लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में भाजपा निरंतर प्रयासरत है, “हिमाचल से जुड़े हैं, हिमाचल के लिए खड़े हैं” यह नीति भाजपा शासन की हमेशा रही है। गरीबों के लिए कार्य हमारी सरकार की प्रतिबद्धता रही है तभी हमने नारा दिया है “गरीब के करीब मोदी-जयराम सरकार”।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज विश्वास गीत भी लॉन्च किया है, यह गीत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को दर्शाता है। यह गीत हिमाचल में बदलने जा रहे रिवाज की कहानी सुनाता है। कमल नयन ने कहा कि यह नारे और गीत मात्र नहीं, यह संकल्प है, जिनकी सिद्धि हमारी सरकार ने पूर्ण की है।
कमल नयन कहा कि देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए गिरि पार क्षेत्र का हाटी समुदाय काफी समय से आतुर था। हाटी समुदाय की जनजातीय दर्जे के लिए संघर्ष सन 1967 से चला आ रहा था। बहां के लोगों ने मुख्यमंत्री को अपना मामा बनाया और मुख्यमंत्री के आव्हान और मोदी सरकार ने उनकी 55 साल पुरानी मांग को पूरा किया। जव कि
कांग्रेस ने हाटी समुदाय के मांगो को वर्षों से दर किनार किया, पर आज जब उन्हें दर्जा मिल गया तो दो समुदायों को लड़ाने के लिए हमारे दलित भाइयों को भड़काने के प्रयास करने लगे। आज गृह मंत्री अमित शाह ने साफ़ कर दिया की दलितों के आरक्षण को इस फैसले से कोई नुकसान नहीं होने वाला।
कमल नयन ने कहा कि कांग्रेस ने कभी हमारी संस्कृति और परंपरा का सम्मान नहीं किया, वो कहते थे की राम मंदि र बनाएंगे पर तिथि नहीं बताएँगे। भाजपा सरकार ने उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर, वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर का जीर्णो द्धार करके हिन्दू संस्कृति का सम्मान किया है। देश और प्रदेश दोनों में कांग्रेस ने केवल परिवारवाद को ही अहमियत दी, इससे युवाओं के लिए अवसर ख़तम हो गए।







