
विवेक शर्मा हमीरपुर :- हमीरपुर में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल् ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पुरे प्रदेश में आज अपने कार्यकरतों से 2022 के विधानसभा चुनावों के निमित राय मशवरा करने का निर्णय लिया थाI हमारी विधान सभा में क्या चल रहा है कार्यकर्ता की भावना क्या है किस प्रकार का प्रत्याक्षी वह चाहते हैं I इसको लेकर पुरे प्रदेश कि 68 विधानसभाओं में मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं से मशवरा करने के लिये बैठकें हुई हैं I

इसी कड़ी में रविवार को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चारों संगठनात्मक जिलों की बैठकें जिनमें कि संगठनात्मक जिला देहरा,जिला उना, जिला हमीरपुर , जिला बिलासपुर की बैठकें हमीरपुर में हुई, जिसमें हमने मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया था जिसके लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लगभग 900 कार्यकर्ता अपेक्षित थे I अपेक्षित कार्यकर्ताओं के लिए 12 श्रेणियां पार्टी ने तय की थी| सब लोग उपस्थित रहे| सबने अपनी अपनी राय दी है| उन सबसे अलग –अलग स्थानों पर बैठ कर जिला के अनुसार सलाह मशवरा किया गया कि 2022 के चुनाब में हम केसे आगे बड़ेंI जैसे हम 2017 में आगे बड़ें थे उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी 2022 में आगे बड़ने के लिए सुझाव लिए गए हैं जिस्नको हम आगे प्रेषित कर रहे हैं I

इस अवसर पर पार्टी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, संसदीय प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, कमल नयन, विकास शर्मा अनीश ठाकुर अभिषेक दत्त उपस्थित रहे|