
विवेक शर्मा हमीरपुर :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर जिला की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्यासी रणजीत सिंह के लिए विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित किया तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार ही प्रदेश में विकास करवा सकती है तथा प्रदेश में भाजपा सरकार का बनना तय है, इसलिए अपने क्षेत्र से भाजपा का विधायक भी होना जरूरी है जो सरकार में जनता के पक्ष को रख सके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में एक आम कार्यकर्ता जो कि पूर्व सैनिक हैं, उनको चुनाव मैदान में उतारा है।
इस अवसर पर केद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस ने देश को लूट कर खोखला कर दिया था, उस समय भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वायदा किया था, आज आठ साल में देश में एक भी घोटाला देखने का नहीं मिला है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि विश्व में सबसे तेजी से बढने वाली अर्थव्यवस्था आज भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि आईएनएस जैसे युद्ध पोत हों, लडाकू विमान हों, ब्राहमोस मिसाईल हो, भारत कभी दूनिया सबसे बडा आयात करने वाला था आज भारत खुद निर्माण करता है तथा बीस हजार करोड रूपए का निर्यात आज भारत द्वारा रक्षा क्षेत्र में किया जा रहा है।