
विवेक शर्मा / उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा : वाहन के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 यात्रियों की मौत, हादसे के बाद गाड़ी के उड़े परखच्चे, रेस्क्यू जारी।
उत्तराखंड में एक बार फिर शुक्रवार दोपहर करीब 3 दर्दनाक हादसा हुआ। यात्रियों से भरी बोलेरो वाहन जोशीमठ के नजदीक करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। इस वाहन में 16 लोग सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे में गहरा दुख जताते हुए ट्वीट किया है। इसके साथ सीएम धामी ने दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो 2-2 लाख रुपए देने का एलान किया है।