Search
Close this search box.

23 वर्षीय युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

विवेक शर्मा / हमीरपुर :- हिमाचल/कांगड़ा जिला के तरसूह में एक युवक का शव मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रमन कुमार आयु 23 वर्ष निवासी तरसूह के रूप में हुई है। शव मृतक के घर के पास पड़ा मिला और आसपास खून बिखरा हुआ था। हालात देख कर कहा जा रहा है कि युवक की हत्या कर उसके शव को 10 फीट नीचे खाई में फेंक दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। तरसूह पंचायत प्रधान सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सुबह एक शव पड़ा होने की जानकारी मिली। उसने कांगड़ा पुलिस को इस बारे में सूचित किया। बताया जा रहा है सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ निकले थे तो रास्ते में बिखरा हुआ खून देखा और रास्ते में नीचें झांका तो 10 फीट नीचे युवक का शव पड़ा दिखा। युवक के सिर और मुंह में काफी खून निकला हुआ था। अनुमान है कि युवक के सिर में पत्थरों से वार किया गया है। मृतक युवक का मोबाइल गायब है। पास में उसके फोन का कवर पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच कर रही है।

[covid-data]