ब्लू स्टार के इशिता व आयानका राष्ट्रीय खेलों के लिए हुआ चयन

विवेक शर्मा/हमीरपुर :- देश के अग्रणी व प्रतिष्ठित ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों नेराज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में स्वर्ण व रजत पदक हासिल किए| अयान ने  4 × 400 रिले रेस में स्वर्ण पदक,  4×400 मिक्स रिले रेस में स्वर्ण पदक 400 मीटर रेस में कांस्य पदक हासिल किया| इशिता शर्मा ने  1500 मीटर में रजत पदक हासिल किया| इन दोनों बच्चों का चयनराष्ट्र स्तरीय एथलेटिक मीट के लिए हुआ|दोनों विद्यार्थियों का विद्यालय में आने पर भव्य स्वागत किया गया |

प्रधानाचार्या डॉ सुमन लता जी ने बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया राष्ट्र स्तरीय खेलों में भी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने इन बच्चों के अभिभावकों व अध्यापकों को भी बधाई दी|

[covid-data]