
विवेक शर्मा/हमीरपुर :- आज आदर्श राजकीय प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला मतहनी में झंडा दिवस पूरे जोश से मनाया गया। सभी अध्यापकों तथा बच्चों ने अपनी ड्रेस में झंडा लगाकर तथा देश भक्ति के गाने गा कर भारतीय सेना को समर्पित किया।
जोगिंदर सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक(राज्य पुरस्कार से सम्मानित) ने बच्चों को राष्ट्रीय झंडा दिवस के बारे में जानकारी दी तथा अधिक से अधिक राशी एकत्रित कर भारतीय सेना के अधिकारियों तथा जवानों के कल्याण के लिए दान देने को प्रेरित किया।