
विवेकानंद वशिष्ठ/हमीरपुर :-नादौन के डीडीएम साईं कालेज कल्लर जलाड़ी में गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रवक्ता राज कुमार एडस परामर्शदाता आईसीटीसी सेंटर सिविल अस्पताल नादौन ने शिरकत की। इस गेस्ट लेक्चर में मुख्य विषय एड्स की रोकथाम रहा। उन्होंने कहा कि एड्स आज भी हमारे समाज में भयानक रुप लिये हुए है। उन्होंने बताया कि ये ऐसी बीमारी है, जिससे पीडि़त व्यक्ति जीने की उम्मीद खोकर मरने की राह देखने लगता है। इसलिए हम सभी को एड्स के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी तक एड्स के लिए कोई उपचार उपलब्ध नहीं है। इसके लिए सही उपचार और सहयोग से एड्स से ग्रसित व्यक्ति लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है और ऐसा करने कि लिए आवश्यक है कि उचित उपचार लिया जाए और किसी भी संभावित दुष्परिणाम से निपटा जाए। इस मौके पर कालेज के प्रशासनिक अधिकारी राजेश कपिल, प्रधानाचार्य, समस्त स्टॉफ सदस्य व कालेज के डीएलएड व बीएड के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।







