तकनीकी विविः एनएसएस स्वयंसेवियों ने एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मंगलवार को सफाई अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने तकनीकी विवि परिसर के साथ लगती सड़क में प्ला‌स्टिक का कचरा एक‌‌‌त्रित किया।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने लगभग 20 किलोग्राम प्लास्टिक एकत्रित किया, जो सड़क के किनारे पड़ा था।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीटू कपूर ने कहा कि तकनीकी विवि में हाल ही में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का गठन किया है।
जिसमें 70 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। अब वर्षभर एनएसएस की गतिविधियां संचालित की जाएगी।
[covid-data]