भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को किया शर्मसार: रोहित शर्मा।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सदस्य एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता रोहित शर्मा एडवोकेट ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की प्रबुद्ध जनता के जनमत का करें सम्मान। प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के रूप में एक आम परिवार को मिले प्रतिनिधित्व से जनता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है।
लोकतंत्र में आलोचना करना अधिकार लेकिन अधिकार के दुरुपयोग की मनाही।
 प्रदेश भाजपा के नेता आए दिन जो टिप्पणियां कांग्रेस नेता के चयन पर करते थे उसपर रोहित शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बात चाहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष चुनने की हो या प्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने की हो बड़े ही सौहार्दपूर्ण ढंग से कांग्रेस में नेताओं को चुना गया है। जयराम ठाकुर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश का भाजपा सरकार ने जो आर्थिक ढांचा बर्बाद किया है उसे पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने जो कड़े फैसले लिए हैं कि वही संस्थान बंद किए जाएंगे जिनके लिए पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट के उनको खोला था उनका यह कदम स्वागत योग्य है  व इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं ।लोकतंत्र में आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है लेकिन अधिकार का दुरुपयोग जिस प्रकार भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी के खिलाफ टिप्पणी करके किया है उससे प्रदेश की संस्कृति एवं लोग शर्मसार हुए हैं। पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं पर कानून संवत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जनता ने विधानसभा 2022 के चुनाव में भाजपा को जो ट्रेलर दिखाया है लोकसभा 2024 के चुनाव में भाजपा जनता द्वारा पूरी फिल्म देखने को तैयार ह हिमाचली जनता ने पूरे देश की जनता का मार्ग प्रशस्त किया है की अगर देश को विकास के पथ पर अग्रसर करना है तो देश में केंद्र में कांग्रेस सरकार को चुनना ही होगा।
[covid-data]