
कांगड़ा/विवेकानंद वशिष्ठ :- हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के फतेहपुर में एक 16 वर्षीय नाबालिगा ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पुलिस थाना फतेहपुर के दायरे में आने वाले ग्राम पंचायत मनोह सिहाल की है। जहां पर करीब 16 वर्षीय नाबालिगा ने अपने ही घर में फंदा लगा लिया। घटना बिते दिन मंलगवार देरशाम की है। जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया हुआ है।
पुलिस की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंच कर शव कब्जे में लिया और आगामी जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने बताया कि नाबालिगा ने अपने ही घर में बैंटीलेटर से फंदा लगा लिया। नाबालिगा फतेहपुर के एक निजी स्कूल में दस जमा एक कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
.