भारतीय सेना के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव जागृत कर रहे हैं ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्र।

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 140 पंचायतों मे ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्र संचालित हैं | इन केंद्रों में 2500 से भी अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा का लाभ मिल रहा है, उन्हे पढ़ाई-लिखाई की सभी आवश्यक सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं और साथ ही बच्चों के समग्र विकास के लिए उन्हें प्रतिदिन प्रोटीन शेक भी दिया जा रहा है।
भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 140 केंद्रों से 2500 से अधिक बच्चों ने भेजा सैनिकों के नाम 
       उन्होंने कहा कि  एक से श्रेष्ठ केंन्द्रों मे बच्चों को अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों के प्रति भी जागरूक किया जाता है |
15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है और बच्चों में भारतीय सेना के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता के भाव को जागृत करते हुए ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों से 2500 से भी अधिक बच्चों ने सेना के वीर जवानों को चिट्ठी लिख कर शुभकामनाएं भेजी हैं।
 इन केंद्रों में बच्चों को भारतीय सेना के इतिहास,गतिविधियों एवं बलिदान के बारे मे बताया जाता है |
भारतीय सेना ने देश को समृद्ध बनाने के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ, राष्ट्र निर्माण के विभिन मोर्चों पर देशवासियों का नेतृत्व किया है और इसमें वीरभूमि हिमाचल के वीर सैनिकोंका भी योगदान सहरानिये है
और वीरभूमि के अधिकांश युवाओ की इच्छा भारतीय सेना मे भर्ती होने की रहती है | वीरभूमि की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री एवम सांसद हमीरपुर अनुराग सिंह ठाकुर, जो कि संयम प्रादेशिक सेना में एक सेवारत कप्तान हैं, उन्होंने सेना दिवस के अवसर पर ‘एक से श्रेष्ठ’ केंद्रों के बच्चों को देश के सैनिकों के नाम पत्र लिखने के लिए प्रेरित किया है।
और बच्चों ने अपने अध्यापकों की सहायता से भारतीय सेना के 2500 से ज्यादा सैनिकों एवं अधिकारियों के नाम पत्र लिखते हुए देश की सर्वोच्च सेवा के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
[covid-data]