
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनसाराम का अब नहीं रहे। शनिवार को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। स्व. मनसाराम पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और आईजीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन थे। मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे। उनकी उम्र 82 वर्ष की रही। उनका राजनीति करियर 55 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। इस बार करसोग विधानसभा क्षेत्र से मनसराम के पुत्र महेशराज ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी दीपराज से हार का सामना करना पड़ा।
मनसराम इंदिरा गांधी के जमाने से राजनीति में थे। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसाराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मनसा राम ने लंबे समय तक प्रदेश की सेवा की और अपने क्षेत्र के विकास के लिए भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।