Search
Close this search box.

भारतीय कुश्ती संघ में मचे बवाल पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी यह प्रतिक्रिया

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय कुश्ती संघ में मचे बवाल पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वीरवार को हिमाचल के दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने हमीरपुर में मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए यह बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में खेल और खिलाड़ियों के लिए इतना कार्य किया गया है जो कि पिछले 75 वर्षों में नहीं हो पाया है। खिलाड़ी भलीभांति जानते हैं कि किस तरह से मोदी सरकार ने कार्य किया है।
खिलाड़ी खेल विभाग के सचिव के साथ मिलेंगे और अपना पक्ष ही रखेंगे। विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के विषय पर उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक और जल्द होगी। विधानसभा चुनाव के नतीजों की इस बैठक में चर्चा की जाएगी।
हिमाचल में दो बड़े सीमेंट प्लांट बंद होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य कि सरकार से अनुरोध रहेगा कि इस विषय पर जल्द से जल्द कदम उठाएं। कंपनी के अधिकारियों और यूनियन के लोगों को साथ बैठकर इस विषय पर हल निकालना चाहिए। हजारों लोग और ट्रक ऑपरेटर ट्रक बन्द करके खड़े हैं यहां उनके साथ अन्याय है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री से यह आग्रह है कि जल्द ही इस मामले पर यूनियन और कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाएं और मसले का समाधान करें। सीमेंट प्लांट बंद होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है और ट्रक ऑपरेटर और उनसे जुड़े परिवारों को भी नुकसान सहना पड़ रहा है।
[covid-data]