प्रदेश विश्व विद्यालय मे राष्ट्र पिता का एक भी छाया चित्र ना होना दुःखद- NSUI

शिमला/विवेकानंद वशिष्ठ :- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की,प्रदेश विश्व विद्यालय मे NSUI के साथियों ने महात्मा गॉंधी अमर रहे , नाथू राम गोडसे मुर्दाबाद की नारेबाजी की |

प्रदेश विश्व विद्यालय मे दो दिन के भीतर कुलपति कार्यालय, पुस्तकालय सहित सभी विभागों मे गांधी एवं नेहरू के छायाचित्र नही लगे तो करेंगे आंदोलन – NSUI

NSUI के विश्व विद्यालय अध्यक्ष रजत भारद्वाज ने कहा की महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया, पूरी दुनिया को सत्य एवं अहिंसा का रास्ता दिखाया है लेकिन आज प्रदेश विश्वविद्यालय मे गांधी जी के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए जा रहे है, बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी जी की एक भी तस्वीर किसी ऑफिस में नहीं लगी है,कुलपति कार्यालय सहित पुस्तकालय से गांधी के छायाचित्र गायब है यह बड़ा ही दुखद विषय है जिस व्यक्ति ने देश की एकता अखंडता के लिए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया एवं राष्ट्रपिता का दर्जा दिया गया है उनका एक भी छायाचित्र विश्वविद्यालय में नही है |
NSUI के पदाधिकारियों ने कहा की दो दिन के भीतर यदि छायाचित्र नही लगाए तो NSUI उग्र आंदोलन करेगी |

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता, प्रदेश महासचिव यासीन भट, विश्वविद्यालय प्रभारी प्रवीन मिन्हास, प्रदेश सचिव अरविन्द ठाकुर व पवन नेगी, ईशांन शर्मा, राकेश सिंगटा सहित NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

[covid-data]