Search
Close this search box.

बूथों का सशक्तिकरण करेगी भाजपा : विक्रम ठाकुर

हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :-  भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर की बैठक शुक्रवार को जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर मुख्य रूप से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी व पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर, प्रदेश बूथ सशक्तिकरण के संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण संयोजक नवीन शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम पुरुषोत्तम गुलेरिया ने सभी भाजपा मंडलों से बूथ सशक्तिकरण की जानकारी प्राप्त की।

बूथ यदि मजबूत होगा तो और अधिक सशक्त होगी भाजपा

उन्होंने भाजपा मंडलों को जल्द से जल्द बूथों के कार्यों को सही ढंग से सुनिश्चित करने के आदेश दिए। अफसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को जोश बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आहवान पर पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी अपने-अपने प्रदेशों में बूथों को सशक्तिकरण करने में जुटी हुई है।

पूर्व मंत्री ने हमीरपुर जिला भाजपा की बैठक को किया संबोधित

इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्येक मंडल स्तर पर भाजपा प्रभारी नियुक्त किए हैं और मंडलों में बूथ सशक्तिकरण के कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ता को पहचानती है एवं उनके नेतृत्व में ही चुनावी रणनीति तय होती है। उन्होंने कहा कि बूथ यदि मजबूत होगा तो भाजपा और अधिक सशक्त होगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर अपने क्षेत्र में धरातल पर कार्य करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पिछले 10 सालों से जनता की सेवा में लगी हुई है एवं मोदी सरकार की जनता में लोकप्रियता बरकरार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का व्याख्यान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर करें, ताकि जनता में जागरूकता सके। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुनबा अब इतना बड़ा हो चुका है कि इसमें कार्यकर्ता से लेकर हर पदाधिकारी का मान सम्मान एवं दायित्व बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि बूथों को मजबूत करने का कार्य बीजेपी युद्धस्तर पर पूरा करेगी। इस दौरान सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथों की वास्तविक स्थिति से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा के अलावा जिला के दोनों महामंत्री राकेश ठाकुर व अजय रिंटू जिला उपाध्यक्ष अभयवीर सिंह लवली बिना कपिल विजय पाल सोहरु राजकुमार वर्मा श्याम सिंह डडवालिया आईटी सेल से विकासखंड सोशल मीडिया अभिषेक दत व समस्त जिला भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी।

[covid-data]