
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में श्रमिक कल्याण बोर्ड से मनरेगा और निर्माण मजदूरों के लिए लाभ बंद करने के विरोध में हमीरपुर शहर में रोष रैली निकाली और गांधी चौक पर विशाल सभा की। सभा को सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर कश्मीर सिंह ठाकुर, हिमाचल भवन सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव व श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेन्द्र सिंह,यूनियन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार, सीटू जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र धीमान, रंजन शर्मा, संतोष कुमार, सुषमा ने संबोधित किया।
उल्लेखनीय है सुखविंद्र सिंह सुख्खू ने सत्ता में आते ही प्रदेश के लाखों निर्माण मजदूरों व मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से मिलने वाले मदद को बंद कर दिया है। वर्ष 1996 में देश के करोड़ों निर्माण के मजदूरों के लिए संसद में कानून बना विल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर एक्ट 1996 उसी के तहत प्रत्येक राज्य ने निर्माण मजदूर को पंजीकृत करने और उन्हें लाभ देने के लिए श्रमिक कल्याण वार्डों का गठन हुआ।
हिमाचल प्रदेश में भी 2 मार्च 2009 को श्रमिक कल्याण बोर्ड बना और वर्ष 2012 में मजदूरों का सुचारू रूप से पंजीकरण शुरू हुआ तब से लेकर दिसंबर 2022 तक लगातार मजदूरों को बच्चों को पढ़ने के लिए वजीफा, बच्चों की शादी के लिए आर्थिक मदद, मृत्यु होने पर आर्थिक मदद, बुढ़ापे में पेंशन, परिवार का इलाज के लिए सुविधा जैसी तमाम सामाजिक सुविधाएं शुरू की गई थी। और एक गरीब मजदूर आदमी भी अपने बच्चों को एक बेहतर शिक्षा देने की स्थिति में पहुंच गया था
परंतु सुख्खू सरकार को गरीबों का उत्थान देखा ना गया और आते ही पहले कार्य 12 दिसंबर को एक अधिसूचना जारी करके प्रदेश के लाखों मनरेगा और निर्माण मजदूर को मिलने वाली मदद को बंद कर दिया। हालांकि एक बात गौर करने लायक है जब वर्ष 2012 में सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव हार गए थे और कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत किए गए मजदूरों को जो बोर्ड द्वारा लाभ दिए जाते थे उन्हें बांटने का काम सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन में करते थे और इन्हीं निर्माण मजदूरों के बदौलत ही वर्ष 2017 में चुनाव भी जीत पाए थे।
नादौन विधानसभा क्षेत्र में ही हजारों की तादाद में निर्माण मजदूर और मनरेगा मजदूर श्रमिक कल्याण बोर्ड से पंजीकृत हैं परंतु जैसे ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं 10 दिसंबर को शपथ लेते हैं और 12 दिसंबर को लाखों निर्माण मजदूरों के लाभ बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर देते हैं। इससे पहले ट्रेड यूनियनों के कई प्रतिनिधिमंडल सुखविंदर सिंह सुक्खू और सरकार के के प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं परंतु सुखविंदर सिंह सुख्खू व सरकार के प्रतिनिधि मात्र आश्वासन देने का ही काम कर रहे हैं।
हालांकि श्रमिक कल्याण बोर्ड में यह फैसला हो चुका है कि मनरेगा मजदूरों को और निर्माण मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से मिलने वाले लाभ कानून के दायरे में रहकर दिए जाएंगे परंतु क्योंकि श्रमिक कल्याण बोर्ड का फैसला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बाद ही अमल में लाया जाएगा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू व्यक्तिगत तौर पर इस कल्याण बोर्ड की फैसले को लागू नहीं होने देना चाह रहे हैं और उन्हीं के इशारे पर यह सारा कार्य बंद किया गया है।
जिसका खम्याजा प्रदेश के लाखों निर्माण मजदूरों को जिनमें ज्यादातर गांव के गरीब निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का मजदूरों के प्रति यह रवैया बेहद ही अमानवीय है बहुत से बच्चों की पढ़ाई जो श्रमिक कल्याण बोर्ड के लाभों पर निर्भर करते थे रुक गई है। हमीरपुर जिला के ही 20000 से अधिक मनरेगा और निर्माण मजदूरों के लाभ जिसमें मृत्यु पर मिलने वाले मदद, बच्चों की शादी पर मिलने वाली मदद , शिक्षा पर मिलने वाली मदद , इलाज पर मिलने वाली मदद को रोक दिया गया है और मजदूरों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह आंदोलन निर्णायक स्तर पर लड़ा जाएगा जब तक हिमाचल प्रदेश के मनरेगा मजदूरों और हिमाचल प्रदेश के निर्माण मजदूरों और को उनके अधिकारों को जिन्हें सुख्खू सरकार ने छीन लिया है जब तक हासिल नहीं किया कर लिया जाता है। सुख्खू सरकार को राजनीतिक तौर पर भी आने वाले समय में इसका भारी खम्याजा भुगतना होगा। आज के प्रदर्शन में प्रवीण कुमार, सुषमा,सुनीता, रजनीश, उत्तम, नवीन,शीला,वतन सिंह, प्रताप, वीना,रेखा सहित सैंकड़ौ लोग शामिल हुए।