
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन आज भोरंज विधानसभा के सेक्टर भरेड़ी में KRM होटल में किया गया इस कार्यक्रम में भरेड़ी सेक्टर के 29 महिला मंडलों की लगभग 550 महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह पाया गया।
सभी महिला मंडलों ने एक से एक बढ़कर बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां पेश की महिलाओं ने गीत संगीत और नृत्य के माध्यम से जो हमारी पुरानी सांस्कृतिक विरासत जिसे आज की पीढ़ी भूल गई है।
उसका बड़े ही अच्छे ढंग से गुणगान किया विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं द्वारा इस अवसर पर स्वयं बनाये हुए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गयी महिलाओ ने अपने घर से बनाये हुए पकवान भी कार्यक्रम में प्रस्तुत किये जैसे अनुराग जी ने हमारे हिमाचल की लोकप्रिय पकवान बब्रु ऐंकलिया, भल्ले, का जिकृ किया था
ऐसे ऐसे पकवान पेश किये भरेड़ी सेक्टर में विजेता टीम याणवीं महिला मंडल रहा और दूसरे स्थान पर महिला मंडल सौटा रहा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोरंज के पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल कुमार जी रहे कमलेश कुमारी जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं भोरंज भाजपा मंडल से उपाध्यक्ष विनोद सोनी राकेश रावल भोरंज भाजपा महामंत्री बिपिन अग्निहोत्री अजय शर्मा सचिव मीना प्रेमी जिला महिला मोर्चा , महामंत्री सुनीता सोनी सचिव अनीता शर्मा भोरंज भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना ठाकुर, भाजपा महिला महामंत्री शांता धीमान, सरोज उपाध्यक्ष बिना कुमारी ज्योति परमार सचिव मंजू विजय सचिव सरिता मीडिया प्रभारी सुरभि धीमान अनीता जयसवाल उपस्थित रहेl