
विवेक शर्मा/हमीरपुर :- हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल सदस्य एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला हमीरपुर के प्रवक्ता रोहित शर्मा एडवोकेट ने कहा कि 8 नवंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश में धनबल को हराकर जनबल से कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। एग्जिट पोल कभी भी एक्जैक्ट पोल नहीं हो सकते।
हिमाचल प्रदेश में धनबल को हराकर जनबल से बनने जा रही है कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार ।
हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल के बाद सरकार बदलने का रिवाज रहा है यह एक बिल्कुल सत्य बात है और इस पर भाजपा की इन चुनावों में हार इस बात की पुष्टि कर देगी। एग्जिट पोल मात्र एक अनुमान है। हिमाचल का वोटर जागरूक पढ़ा-लिखा एवं स्मार्ट है। हिमाचली मतदाता ने इस बार सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ वोट खुल कर डाला है। भाजपा जोड़-तोड़ से प्रदेश में सरकार बनना चाहती है जैसे वह पूर्ववर्ती कुछ प्रदेशों में कांग्रेस सरकारों को गिरा कर यह कारनामा कर चुकी है। लेकिन हिमाचल के लोग चाहे वे आम जनमानस हो या चुने हुए प्रतिनिधि हो ,सच्चे पक्के हैं और वे जनमानस के दिए हुए फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे। प्रदेश में हुए इस बार के विधानसभा चुनाव आम जनमानस बनाम भाजपा सरकार बन चुके थे। भाजपा की सरकार आम जनमानस के मुख्य मुद्दों को लंबे समय तक दर किनार करती रही और समस्याओं को अनदेखा कर केवल होर्डिंग लगाकर ही विकास को करने का दावा करती रही। क्या कारण है कि भाजपा नेता पूर्ण बहुमत ना मिलने की स्थिति में भी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं जबकि प्रदेश में हुए उपचुनावों में जनता भाजपा को ट्रेलर दिखा चुकी है। अगर मिशन रिपीट की भाजपा सरकार को उम्मीद थी तो क्यों भाजपा सरकार ने हिमाचल की सत्ता का सेमीफाइनल कहे जाने वाले नगर निगम चुनाव ना करवा कर क्या अपनी हार को पहले ही भांप लिया था।