
हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ :- भवन एवँ सड़क अन्य निर्माण मजदूर यूनियन जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय ज्योति बसु भवन में संपन्न हुई l बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर व निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने की व संचालन जिला सचिव रंजन शर्मा ने किया।

देश के राजनीतिक हालात को बात रखते हुए बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा मोदी सरकार मजदूरों को और किसानों को गुलामी की स्थिति में धकेलने के लिए प्रयासरत है। देश के मजदूरों ने लंबी लड़ाइयां और कुर्बानियों के बाद जो श्रम कानून हासिल किए थे मोदी सरकार ने उन्हें समाप्त कर दिया है और अब उनके स्थान पर 4 श्रम संहिता को बनाया गया है इन श्रम कानूनों को खत्म करने से रोजगार की सुरक्षा को समाप्त कर दिया गया है अब नियमित रोजगार के स्थान पर निश्चित समय अवधि के लिए रोजगार देने के नियम बनाए जा रहे हैं। श्रमिकों के काम करने के समय को 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है देश के मेहनतकश अवाम ने जो आज तक अंग्रेजों से लड़कर व आजादी के बाद भी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाए हैं उन्हें समाप्त किया जा रहा है जो देश के श्रमिकों के साथ धोखा है।

बैठक को संबोधित करते हुए निर्माण मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर कुमार ने कहा श्रमिक कल्याण बोर्ड के सचिव द्वारा 12 दिसंबर 2022 को निर्माण मजदूरों के लाभ रोकने व मनरेगा मजदूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड से बाहर करने की जो अधिसूचना जारी की है उससे प्रदेश के लाखों लाख मजदूर प्रभावित होंगे और जो अब तक कल्याण बोर्ड से लाभ मिलते रहे हैं उससे वंचित हो जाएंगे। निर्माण मजदूर यूनियन इस निर्णय के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और 28 जनवरी से इस अधिसूचना के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। मजदूरों पर बढ़ते हमलों विशेषकर श्रम कानूनों को बदलने, देश के संसाधनों को निधि स्वामित्व में देने कि विरोध में 5 अप्रैल को देशभर के लाखों लाख मजदूर संसद का घेराव करेंगे हमीरपुर जिला से भी सैकड़ों मजदूर इस लड़ाई में शामिल होंगे।